
2026 में भारत के सबसे भरोसेमंद पैसे कमाने वाले ऐप्स हैं EarnKaro, Meesho, Fiverr, Upwork, Superprof और YouTube। बिना निवेश और सिर्फ मोबाइल से शुरुआत के लिए EarnKaro सबसे आसान है: free account बनाकर Flipkart, Myntra जैसी sites के product links share करें, हर sale पर commission कमाएं, और ₹10 confirmed profit होते ही bank में withdrawal का request करें। जो ऐप कमाई से पहले पैसे मांगे या पैसे लगाकर game खिलाए, उससे दूर रहें।
क्या आप भी उन लाखों लोगों में से हैं जो “पैसे कमाने वाला ऐप” सर्च करते हैं और फर्जी ऐप्स के जाल में फंस जाते हैं? आप अकेले नहीं हैं।
हज़ारों ऐप्स “रोज़ ₹5000 कमाओ” का लालच देते हैं, लेकिन पेमेंट के समय गायब हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए हमने यह गाइड तैयार की है जिसमें केवल वे ऐप्स शामिल हैं जो:
- खुद हमारी टीम द्वारा टेस्ट किए गए हैं
- असली पेमेंट देते हैं (UPI, Paytm, बैंक ट्रांसफर)
- भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध और उपयुक्त हैं
- 2026 में एक्टिव और अपडेटेड हैं
चाहे आप स्टूडेंट हों, हाउसवाइफ हों, या 9-5 जॉब के साथ साइड इनकम चाहते हों – इस गाइड में आपके लिए सही ऐप ज़रूर मिलेगा।

घर बैठे पैसे कमाने वाले ऐप्स क्या हैं?
On this page:
- घर बैठे पैसे कमाने वाले ऐप्स क्या हैं?
- क्विक कम्पैरिज़न टेबल: 2026 के टॉप ऐप्स
- 2026 के बेस्ट पैसे कमाने वाले ऐप्स: Detailed Overview
- कौन सा ऐप आपके लिए सही है?
- Bharat Mai Online Paise Kamane Wale App Se Aap Kitna Kama Sakte Hai?
- Asli Paise Kamane Wale Apps Se Apni Income Bhadhane Ke Tips
- Paise Kamane Wale Apps Use Karne Se Pehle Zaroori Baaten
- Scam Apps से कैसे बचें? (Safety Guide)
- पैसे कमाने वाले गेम: 2026 में सच क्या है?
- निष्कर्ष
- Paisa Kamane Wala Apps के FAQs
पैसे कमाने वाले ऐप्स (Money Earning Apps) वे मोबाइल एप्लिकेशन हैं जो आपको छोटे-छोटे ऑनलाइन काम करके रियल कैश, रिवॉर्ड्स या गिफ्ट कार्ड कमाने का मौका देते हैं।
इन ऐप्स से आप कैसे कमा सकते हैं:
- सर्वे भरकर
- प्रोडक्ट लिंक शेयर करके
- दोस्तों को रेफर करके
- कैशबैक से
महत्वपूर्ण: ये ऐप्स साइड इनकम के लिए बेहतरीन हैं, लेकिन फुल-टाइम जॉब का रिप्लेसमेंट नहीं। वास्तविक कमाई ₹200/दिन से लेकर ₹2000+/दिन तक हो सकती है – यह आपकी मेहनत और रणनीति पर निर्भर करता है।
क्विक कम्पैरिज़न टेबल: 2026 के टॉप ऐप्स
| # | ऐप | कमाई कैसे होती है | पैसा किस रूप में | निवेश | मोबाइल से? | किसके लिए सही |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | EarnKaro | प्रोडक्ट लिंक शेयर करके कमीशन | बैंक खाते में (₹10 से) | ₹0 | हां | नए लोग, सिर्फ मोबाइल से काम करने वाले |
| 2 | Meesho | प्रोडक्ट पर अपना मार्जिन जोड़कर | कैश ऑन डिलीवरी (COD) वाले ऑर्डर का मार्जिन बैंक में; ऑनलाइन पेमेंट वाले ऑर्डर में ग्राहक से सीधे | ₹0 | हां | गृहिणियां, जान-पहचान वालों को बेचने वाले |
| 3 | CashKaro | अपनी खरीदारी पर कैशबैक (बचत) | बैंक या गिफ्ट कार्ड (₹250 से); Amazon/Flipkart की खरीदारी पर सिर्फ गिफ्ट कार्ड | ₹0 | हां | नियमित ऑनलाइन खरीदारी करने वाले |
| 4 | Fiverr | अपनी सर्विस (गिग) बेचकर | PayPal या Payoneer के ज़रिए बैंक में | जुड़ना मुफ्त; हर ऑर्डर पर 20% फीस | हां (लैपटॉप बेहतर) | स्किल वाले फ्रीलांसर |
| 5 | Upwork | प्रोजेक्ट या घंटे के हिसाब से काम | भारतीय बैंक खाते में (रुपये में), PayPal, Payoneer या वायर ट्रांसफर | जुड़ना मुफ्त; प्रपोज़ल के लिए Connects; हर कॉन्ट्रैक्ट पर 0–15% फीस | हां (लैपटॉप बेहतर) | अनुभवी प्रोफेशनल |
| 6 | Internshala | इंटर्नशिप का स्टाइपेंड | कंपनी से स्टाइपेंड | ₹0 | हां | छात्र और फ्रेशर |
| 7 | Superprof | ट्यूशन फीस | छात्र से सीधे | ₹0 (कोई कमीशन नहीं) | हां | ट्यूटर |
| 8 | UrbanPro | ट्यूशन फीस | छात्र से सीधे | प्रोफाइल मुफ्त; छात्रों से संपर्क के लिए पेड मेंबरशिप | हां | ट्यूटर |
| 9 | Preply | ऑनलाइन क्लास | कमीशन कटकर Preply से | जुड़ना मुफ्त; हर नए छात्र की पहली ट्रायल क्लास की पूरी फीस Preply रखता है | हां (लैपटॉप बेहतर) | ऑनलाइन पढ़ाने वाले |
| 10 | Topmate | पेड कॉल, प्रायोरिटी DM और वेबिनार | प्लेटफॉर्म फीस कटकर बैंक या PayPal में | जुड़ना मुफ्त | हां | अनुभवी नौकरीपेशा लोग |
| 11 | YouTube | विज्ञापन, फैन फंडिंग, एफिलिएट लिंक | विज्ञापन की कमाई AdSense के ज़रिए | ₹0 से शुरू | हां | वीडियो बनाने वाले क्रिएटर |
| 12 | ब्रांड डील, एफिलिएट लिंक | ब्रांड से सीधे; एफिलिएट कमाई EarnKaro से बैंक में | ₹0 | हां | रील्स बनाने वाले क्रिएटर | |
| 13 | Google Opinion Rewards | सर्वे | एंड्रॉयड पर Play Store क्रेडिट; iPhone पर PayPal | ₹0 | हां | Play Store पर खर्च करने वाले |
| 14 | Swagbucks | सर्वे, वीडियो, शॉपिंग | गिफ्ट कार्ड या PayPal (UPI नहीं) | ₹0 | हां | खाली समय में पॉकेट मनी चाहने वाले |
| 15 | Cashify | पुराना फोन बेचकर | पिकअप के समय UPI, बैंक ट्रांसफर या गिफ्ट कार्ड | ₹0 | हां | जिन्हें तुरंत पैसा चाहिए |
| 16 | OLX | पुराना सामान बेचकर | खरीदार से सीधे | कुछ विज्ञापन मुफ्त; ज़्यादा विज्ञापनों के लिए पेड पैकेज | हां | जिन्हें तुरंत पैसा चाहिए |
2026 के बेस्ट पैसे कमाने वाले ऐप्स: Detailed Overview
Category 1: Affiliate, Reselling और Cashback ऐप्स
1. EarnKaro

TL;DR
👤 किसके लिए सही: नए लोग, गृहिणियां, छात्र और WhatsApp या Telegram ग्रुप चलाने वाले
💰 कमाई का अंदाज़ा: हर कन्फर्म ऑर्डर पर कमीशन; कोई तय रोज़ाना कमाई नहीं। उदाहरण (EarnKaro के Flipkart डेटा से): ₹800 के 30 फैशन ऑर्डर पर महीने में ₹1,536
⭐ कठिनाई: आसान
💳 पेमेंट: बैंक खाते में (NEFT), ₹10 कन्फर्म प्रॉफिट से
EarnKaro इंडिया के बेस्ट ऑनलाइन पैसे कमाने वाले ऐप्स में से एक है, जहां आप Flipkart, Myntra, Ajio जैसी shopping sites के products का link बनाकर share करते हैं, और कोई उस link से खरीदारी करे तो आपको commission मिलता है। Free signup के साथ 200+ brands के products promote कर सकते हैं।
कमाई कैसे होती है: हर confirmed order पर commission। Rate brand और category के हिसाब से अलग होता है, इसलिए share करने से पहले app में rate देख लें।
पैसा कैसे मिलता है: ₹10 confirmed profit होते ही bank transfer का request कर सकते हैं। Flipkart orders के लिए NEFT payout 6 से 8 working days में आता है।
Extra कमाई: दोस्तों को अपने referral code से join कराने पर उनके confirmed profit का 10% मिलता है।
शुरुआत कैसे करें:
- EarnKaro app download करें और मोबाइल नंबर व OTP से free account बनाएं। Website, PAN card या कोई document नहीं चाहिए।
- App में कोई product चुनें, या Flipkart का कोई भी link “Make Links” में paste करके अपना Profit Link बनाएं।
- Link को WhatsApp, Telegram, Instagram या Facebook पर share करें, और साथ में बताएं कि deal क्यों अच्छी है।
- Orders आमतौर पर 1 घंटे में “Pending” दिखते हैं, और Flipkart orders पर profit 35 दिनों के अंदर confirm होता है।
उदाहरण (EarnKaro के Flipkart data से): Family WhatsApp group में ₹800 के 30 fashion orders पर 6.4% rate से महीने में ₹1,536 बनते हैं। Sale के दौरान Telegram deals channel पर 100 fashion, 50 home और 20 TV या appliance orders से ₹10,160 बनते हैं।
अच्छी बात: ₹0 निवेश, सिर्फ मोबाइल से काम, और सिर्फ ₹10 की withdrawal सीमा।
कमी: कमाई दूसरों की खरीदारी पर निर्भर है, और cancel या return हुए orders पर profit नहीं मिलता।
ध्यान रखें: Flipkart पर link click करने के 30 मिनट के अंदर हुआ order ही गिना जाता है। Affiliate link वाली हर post पर #ad लिखें।
यह भी पढ़ें: Flipkart से पैसे कैसे कमाएं | Telegram से पैसे कैसे कमाएं | EarnKaro App कैसे इस्तेमाल करें
Download EarnKaro (Official Play Store Link)

2. Meesho

TL;DR
👤 किसके लिए सही: गृहिणियां और छोटे दुकानदार, जिनका अपना ग्राहक दायरा है
💰 कमाई का अंदाज़ा: हर ऑर्डर पर आपका जोड़ा हुआ मार्जिन। उदाहरण: ₹80 मार्जिन × 25 ऑर्डर = महीने में ₹2,000
⭐ कठिनाई: आसान से मध्यम (ग्राहक ढूंढने और संभालने होते हैं)
💳 पेमेंट: COD ऑर्डर का मार्जिन बैंक में, महीने में तीन बार; ऑनलाइन पेमेंट वाले ऑर्डर में ग्राहक से सीधे
Meesho भारत का सबसे बड़ा reselling platform है जहां आप बिना inventory रखे products बेच सकते हैं। आप अपना margin खुद decide करते हैं। Meesho पर products wholesale कीमत पर मिलते हैं। आप उनमें अपना profit margin जोड़ते हैं और WhatsApp या Facebook पर अपने contacts को बेचते हैं, जबकि delivery Meesho करता है।
कमाई कैसे होती है: हर order पर आपका जोड़ा हुआ margin।
पैसा कैसे मिलता है: Online payment वाले order में आप customer से पूरा पैसा खुद लेते हैं। COD order में आपका margin bank account में आता है, और app के अनुसार यह महीने में तीन बार अपने आप transfer होता है।
शुरुआत कैसे करें:
- Meesho app download करें और मोबाइल नंबर व OTP से login करें।
- ऐसी category चुनें जो आपका circle खरीदता है, जैसे sarees, kurtis या kids wear।
- Products WhatsApp पर share करें और margin जोड़कर कीमत बताएं।
- Order मिलने पर customer का सही address डालकर app से order place करें।
उदाहरण: मान लीजिए ₹400 की kurti पर आप ₹80 margin जोड़ते हैं, तो customer ₹480 देता है। महीने के 25 orders से ₹2,000 बनते हैं।
अच्छी बात: Stock रखने या delivery की झंझट नहीं।
कमी: Customers ढूंढना और उनसे बात करना आपकी ज़िम्मेदारी है, और returns का जोखिम रहता है।
ध्यान रखें: बेचने से पहले खुद एक product मंगाकर quality जांचें। Reselling का option हर account पर उपलब्ध हो, यह ज़रूरी नहीं है, इसलिए शुरू करने से पहले app में देख लें कि आपके account पर margin जोड़कर बेचने का option है या नहीं।
यह भी पढ़ें: Meesho से पैसे कैसे कमाएं
3. CashKaro

TL;DR
👤 किसके लिए सही: नियमित ऑनलाइन खरीदारी करने वाले
💰 कमाई का अंदाज़ा: यह कमाई नहीं, बचत है। उदाहरण: 5% कैशबैक पर ₹2,000 की खरीदारी से ₹100
⭐ कठिनाई: बहुत आसान
💳 पेमेंट: ₹250 कन्फर्म होने पर बैंक (NEFT) या Amazon/Flipkart गिफ्ट कार्ड; Amazon और Flipkart की खरीदारी पर सिर्फ गिफ्ट कार्ड
CashKaro भारत का #1 cashback platform है जिसके ज़रिए shopping site पर जाकर खरीदारी करने से store के discount के ऊपर extra cashback मिलता है। यह कमाई से ज़्यादा बचत का तरीका है, क्योंकि खरीदारी आपको खुद करनी होती है। CashKaro, EarnKaro की sister company है।
जब भी आप online shopping करें – चाहे कपड़े हों, electronics हों, groceries हों या travel booking – CashKaro के through जाने पर आपको additional cashback मिलता है जो store के discount के ऊपर होता है। यानी double savings!
कैसे काम करता है: CashKaro में login करके store चुनें, वहां से shopping site पर जाएं और सामान्य तरीके से खरीदारी करें। Cashback आमतौर पर 72 घंटे के अंदर “Pending” दिखता है। Store की return अवधि खत्म होने के बाद store पुष्टि भेजता है, जिसमें 10 से 60 दिन लग सकते हैं, और फिर cashback “Confirmed” होता है।
शुरुआत कैसे करें:
- CashKaro app download करें और free account बनाएं।
- जिस store से खरीदारी करनी है, उसे CashKaro में खोजें और उसका cashback rate व शर्तें पढ़ें।
- CashKaro से ही store की website या app पर जाएं और सामान्य तरीके से खरीदारी करें।
- Cashback confirmed होने पर bank transfer या gift card का request करें।
पैसा कैसे मिलता है: ₹250 confirmed cashback होने पर इसे bank account या Amazon/Flipkart gift card में ले सकते हैं। Amazon और Flipkart की खरीदारी पर cashback की जगह Rewards मिलते हैं, जिन्हें ₹250 होने पर gift card के रूप में लिया जा सकता है।
अच्छी बात: 1500 से ज़्यादा sites पर discount के ऊपर extra बचत।
कमी: Withdrawal के लिए ₹250 तक पहुंचना ज़रूरी है, और cancel या return हुए orders पर cashback cancel हो सकता है।
ध्यान रखें: Products को cart में तभी डालें जब आप CashKaro से store पर पहुंच जाएं; पहले से cart में रखे products पर cashback या Rewards track न होने का खतरा रहता है।
EarnKaro से फर्क: CashKaro अपनी shopping पर बचत के लिए है, जबकि EarnKaro दूसरों को deals share करके कमाने के लिए।
Category 2: Freelancing और Jobs ऐप्स
अगर आपके पास writing, design, video editing या coding जैसी कोई skill है, तो ये ऐप्स सबसे अच्छी कमाई दे सकते हैं। बस शुरुआत में पहला client या internship मिलने में कुछ समय लगता है।
4. Fiverr

TL;DR
👤 किसके लिए सही: राइटिंग, डिज़ाइन, वीडियो एडिटिंग या कोडिंग जैसी स्किल वाले
💰 कमाई का अंदाज़ा: हर ऑर्डर की कीमत का 80%, क्योंकि 20% फीस कटती है। गिग $5 से शुरू होती हैं, यानी सबसे छोटे ऑर्डर पर $4 मिलते हैं
⭐ कठिनाई: मध्यम (स्किल और पोर्टफोलियो ज़रूरी, प्रतिस्पर्धा ज़्यादा)
💳 पेमेंट: 14 दिन की क्लियरिंग (Top Rated sellers के लिए 7 दिन) के बाद PayPal या Payoneer से बैंक में
Fiverr एक global freelancing platform है जहाँ आप अपनी skills बेचकर पैसे कमा सकते हैं। यहां Ludo या luck नहीं, बल्कि आपकी skill ही आपकी earning तय करती है। Fiverr पर आप अपनी service को “gig” के रूप में list करते हैं, जैसे logo design, article writing या video editing, और दुनिया भर के buyers उसे खरीदते हैं।
कमाई कैसे होती है: हर order की कीमत में से Fiverr 20% fee काटता है। उदाहरण के लिए, ₹1,000 के order पर आपको ₹800 मिलते हैं।
पैसा कैसे मिलता है: Order पूरा होने के बाद पैसा 14 दिन clearing में रहता है; Top Rated sellers के लिए यह 7 दिन है। भारत में withdrawal PayPal या Payoneer से होता है, और Payoneer से पैसा bank account में आता है।
शुरुआत कैसे करें:
- एक skill चुनें जिसमें आपके पास 3 से 5 sample काम हों।
- Profile और पहला gig बनाएं: साफ title, कीमत और delivery का समय।
- शुरुआत में कम कीमत रखकर पहले reviews लें, फिर कीमत बढ़ाएं।
अच्छी बात: विदेशी clients से dollar में कमाई का मौका।
कमी: Competition ज़्यादा है, 20% fee कटती है, और पैसा देर से मिलता है।
ध्यान रखें: Platform के बाहर payment की बात करने वाले clients से सावधान रहें; ऐसे deals में धोखे का खतरा रहता है।
5. Upwork

TL;DR
👤 किसके लिए सही: अनुभवी प्रोफेशनल, जो लंबे प्रोजेक्ट चाहते हैं
💰 कमाई का अंदाज़ा: आपकी तय रेट में से हर कॉन्ट्रैक्ट पर 0–15% फीस कटती है। उदाहरण: $500 के प्रोजेक्ट पर 10% फीस हो, तो $450 मिलते हैं
⭐ कठिनाई: मध्यम से कठिन (प्रपोज़ल में प्रतिस्पर्धा, और Connects पर खर्च)
💳 पेमेंट: भारतीय बैंक खाते में रुपये में ($0.99 प्रति निकासी, आमतौर पर 4 बिज़नेस डे में), या PayPal, Payoneer, वायर ट्रांसफर
Upwork दुनिया का सबसे trusted freelance marketplace है जहाँ companies long-term projects के लिए freelancers hire करती हैं। यह app उन लोगों के लिए best है जो serious income बनाना चाहते हैं, casual rewards नहीं, बल्कि real monthly earning।
कमाई कैसे होती है: Project या hourly rate पर। मई 2025 से Upwork की freelancer service fee हर contract के लिए 0% से 15% के बीच होती है; यह proposal भेजने से पहले दिख जाती है और उस contract के लिए तय रहती है।
पैसा कैसे मिलता है: भारत में local bank transfer (INR), USD wire या wallet options से। Direct to local bank पर $0.99 प्रति withdrawal fee लगती है, और method active होने के बाद पैसा आमतौर पर 4 business days में आता है।
शुरुआत कैसे करें:
- Profile पूरा करें: skill, portfolio और hourly rate।
- हर client के job post को पढ़कर उसके लिए अलग proposal लिखें।
- पहले छोटे projects लेकर अच्छे reviews बनाएं।
अच्छी बात: बड़े clients और लंबे projects मिल सकते हैं।
उदाहरण: मान लीजिए आपको $500 का project मिलता है और उस contract की fee 10% है, तो $50 कटकर $450 आपके Upwork account में आएंगे। Local bank में निकालने पर हर withdrawal पर $0.99 fee अलग लगेगी।
कमी: Proposals में competition ज़्यादा है, और profile approval में समय लग सकता है।
ध्यान रखें: Proposal भेजने के लिए Connects लगते हैं, जिनकी कीमत $0.15 प्रति Connect है। Free Basic account में हर महीने 10 Connects मिलते हैं।

6. Internshala

TL;DR
👤 किसके लिए सही: छात्र और फ्रेशर
💰 कमाई का अंदाज़ा: कंपनी का तय स्टाइपेंड, जो हर इंटर्नशिप में अलग होता है; अप्लाई करने से पहले लिस्टिंग में रकम देखें
⭐ कठिनाई: आसान से मध्यम (अप्लाई करना आसान, सिलेक्शन में प्रतिस्पर्धा)
💳 पेमेंट: कंपनी से सीधे; भुगतान का तरीका ऑफर लेटर में लिखित में लें
Internshala students और freshers के लिए internships और entry-level jobs का Indian platform है। इस पर लगभग 50,000 internships active रहती हैं, जिनमें हज़ारों work-from-home हैं।
कमाई कैसे होती है: Company से हर महीने stipend, और साथ में resume के लिए असली काम का अनुभव।
शुरुआत कैसे करें:
- Profile और resume बनाएं।
- “Paid” और “Work From Home” filters लगाएं।
- अपनी पढ़ाई और skill से जुड़ी internships पर apply करें।
पैसा कैसे मिलता है: Stipend internship देने वाली company तय करती है और वही देती है। Apply करने से पहले internship की जानकारी में stipend की रकम देख लें, और selection के बाद offer letter में भुगतान का तरीका और तारीख लिखित में लें।
अच्छी बात: Students के लिए पढ़ाई के साथ कमाई और अनुभव दोनों।
कमी: Stipend अक्सर full-time salary से कम होता है।
ध्यान रखें: Internship देने के बदले registration fee मांगने वाली companies से बचें।

Category 3: Teaching और Expertise ऐप्स
आप जो अच्छी तरह जानते हैं, उसे पढ़ाकर या उस पर सलाह देकर कमाई की जा सकती है। इन ऐप्स में fees आमतौर पर आप खुद तय करते हैं।
7. Superprof

TL;DR
👤 किसके लिए सही: टीचर, कॉलेज छात्र और किसी विषय या हुनर के जानकार
💰 कमाई का अंदाज़ा: आपकी तय फीस, बिना कमीशन। उदाहरण: ₹300 प्रति घंटा × 24 घंटे = महीने में ₹7,200
⭐ कठिनाई: आसान
💳 पेमेंट: छात्र से सीधे
Superprof पर tutors अपना profile बनाकर online या offline tuition offer करते हैं। यहां academics, IT, sports, music और cooking जैसे 1,000 से ज़्यादा subjects पढ़ाए जाते हैं।
कमाई कैसे होती है: आप अपनी fees खुद तय करते हैं और student से सीधे लेते हैं।
पैसा कैसे मिलता है: Registration free है, और Superprof tutors से commission नहीं लेता; वह students से subscription लेकर कमाता है।
शुरुआत कैसे करें:
- अपनी qualification, subjects और fees के साथ profile बनाएं।
- Students की enquiries का जल्दी जवाब दें; Superprof यह भी देखता है कि कौन सा tutor कितनी जल्दी जवाब देता है।
- पहली demo class अच्छी तरह लें और review मांगें।
अच्छी बात: Commission नहीं कटता।
उदाहरण: मान लीजिए आप ₹300 प्रति घंटा लेते हैं और 3 students को हफ्ते में 2-2 घंटे पढ़ाते हैं, तो 4 हफ्तों में 24 घंटे से ₹7,200 बनते हैं, और Superprof इसमें से commission नहीं काटता।
कमी: Students की enquiry अपने profile के दम पर जीतनी पड़ती है।ध्यान रखें: Fees student आपको सीधे देता है, इसलिए पहली class से पहले fees, class का समय और cancellation के नियम लिखित में तय करें।
ध्यान रखें: Fees student आपको सीधे देता है, इसलिए पहली class से पहले fees, class का समय और cancellation के नियम लिखित में तय करें।
8. UrbanPro

TL;DR
👤 किसके लिए सही: अपने शहर में या ऑनलाइन ट्यूशन देने वाले
💰 कमाई का अंदाज़ा: आपकी तय फीस, लेकिन मेंबरशिप और कॉइन्स का खर्च घटाकर
⭐ कठिनाई: आसान से मध्यम (लीड्स पर पैसा खर्च होता है)
💳 पेमेंट: छात्र से सीधे
UrbanPro भारत का बड़ा tutor marketplace है, जहां tuition, भाषाएं, hobby classes और competitive exam coaching जैसी 1,000 से ज़्यादा categories में students tutors ढूंढते हैं। App के अनुसार इससे 6.5 लाख से ज़्यादा tutors जुड़ चुके हैं।
कमाई कैसे होती है: Students की fees से, जो आप खुद तय करते हैं।
खर्च कितना है: Profile बनाना free है, लेकिन students की enquiries का जवाब देने या उन्हें call करने के लिए premium membership लेनी पड़ती है। हर enquiry का जवाब देने में coins खर्च होते हैं, जिन्हें अलग से खरीदना पड़ता है।
शुरुआत कैसे करें:
- UrbanPro for Tutors app download करके free profile बनाएं, जिसमें subjects, इलाका और fees साफ लिखें।
- Membership लेने से पहले कुछ दिन देखें कि आपकी category और इलाके में कितनी enquiries आती हैं।
- Membership और coins की कीमत व refund के नियम पढ़कर ही खरीदें।
- Enquiry का जवाब जल्दी दें और पहली demo class अच्छी तरह लें।
अच्छी बात: अपने शहर और online, दोनों तरह के students तक पहुंच।
कमी: Leads पर पैसा खर्च होता है, चाहे student जुड़े या नहीं, और कुछ tutors ने membership के बाद भी कम leads मिलने की शिकायत की है।
ध्यान रखें: Membership खरीदने से पहले उसकी कीमत, coins का हिसाब और refund के नियम ध्यान से पढ़ें।
9. Preply

TL;DR
👤 किसके लिए सही: विदेशी छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाना चाहने वाले
💰 कमाई का अंदाज़ा: आपकी तय घंटे की फीस में से 33% से 18% कमीशन कटता है; हर नए छात्र की पहली ट्रायल क्लास की पूरी फीस Preply रखता है
⭐ कठिनाई: मध्यम
💳 पेमेंट: डॉलर बैलेंस से बैंक ट्रांसफर (Wise के ज़रिए, $10 से), PayPal, Payoneer या Skrill
Preply एक global language learning platform है, जहां tutors दुनिया भर के students को one-on-one पढ़ाते हैं। भारतीय tutors यहां मुख्य रूप से English, Hindi और STEM subjects पढ़ाते हैं।
कमाई कैसे होती है: आप अपनी hourly fees खुद तय करते हैं, और lessons Preply के video platform पर होते हैं।
पैसा कैसे मिलता है: हर नए student के पहले trial lesson की पूरी fee (100%) Preply रखता है। उसके बाद के lessons पर commission 33% से शुरू होता है, और जितने ज़्यादा घंटे आप पढ़ाते हैं, उतना घटकर 18% तक आ जाता है।
शुरुआत कैसे करें:
- Preply पर tutor profile बनाएं और photo के साथ छोटा introduction video डालें।
- Profile और video में अपना phone number, email या lesson की कीमत न लिखें, क्योंकि Preply इन्हें profile में डालने से मना करता है।
- अपनी hourly fees तय करें, यह ध्यान में रखकर कि हर नए student का पहला trial lesson आपको कोई कमाई नहीं देगा।
- Profile approve होने के बाद trial lessons के लिए नियमित समय खाली रखें।
अच्छी बात: विदेशी students तक पहुंच।
कमी: शुरुआत में commission ज़्यादा है, और tutors ज़्यादा होने से students मिलना आसान नहीं।
ध्यान रखें: Profile बनाना free है, और Preply की team 3 business days में profile review करती है।
10. Topmate

TL;DR
👤 किसके लिए सही: करियर, रिज़्यूमे, इंटरव्यू या कोडिंग में अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल
💰 कमाई का अंदाज़ा: हर सेशन की आपकी तय कीमत, प्लेटफॉर्म फीस कटकर। उदाहरण: ₹499 × 10 सेशन = फीस से पहले ₹4,990
⭐ कठिनाई: मध्यम (लोगों का भरोसा बनने में समय लगता है)
💳 पेमेंट: बैंक खाते या PayPal में
Topmate बेंगलुरु से शुरू हुआ platform है, जहां experts अपना page बनाकर paid 1:1 calls, Priority DMs और webinars offer करते हैं। Career guidance, resume review, interview preparation और coding जैसे विषयों में इसकी मांग ज़्यादा है।
कमाई कैसे होती है: हर session की कीमत आप खुद तय करते हैं।
पैसा कैसे मिलता है: Platform fee कटकर पैसा मिलता है। Topmate की fees region और product के type के हिसाब से अलग होती हैं, इसलिए join करते समय app में अपना fee rate देख लें।
शुरुआत कैसे करें:
- वह एक सवाल चुनें जो लोग आपसे बार-बार पूछते हैं।
- उस पर 30 मिनट का session बनाएं और कीमत तय करें।
- अपने page का link LinkedIn या Instagram bio में लगाएं।
अच्छी बात: अनुभव को सीधे कमाई में बदलने का आसान तरीका।
उदाहरण: मान लीजिए आप 30 मिनट के resume review session के ₹499 लेते हैं और महीने में 10 bookings आती हैं, तो platform fee कटने से पहले ₹4,990 बनते हैं।
कमी: शुरुआत में लोगों का भरोसा बनने में समय लगता है।
ध्यान रखें: Medical, legal या financial सलाह ज़रूरी qualification या registration के बिना न दें।
Category 4: Content Creation ऐप्स
Content creation में कमाई देर से शुरू होती है, पर audience बनने के बाद ads, brand deals और affiliate links जैसे कई रास्ते खुलते हैं। Affiliate links पहले दिन से लगाए जा सकते हैं।

11. YouTube

TL;DR
👤 किसके लिए सही: जो नियमित रूप से वीडियो बना सकें
💰 कमाई का अंदाज़ा: मॉनेटाइज़ेशन के बाद लंबे वीडियो की विज्ञापन कमाई का 55% और Shorts में 45%; उससे पहले एफिलिएट लिंक और ब्रांड डील से
⭐ कठिनाई: कठिन (मॉनेटाइज़ेशन की शर्तें पूरी करने में समय लगता है)
💳 पेमेंट: विज्ञापन की कमाई AdSense से वायर ट्रांसफर द्वारा बैंक में, $100 पूरे होने पर
YouTube पर videos और Shorts बनाकर ads, fan funding (memberships, Super Thanks), Shopping और affiliate links से कमाई होती है।
Monetization के नियम (YouTube Partner Program):
- 500 subscribers पर: पिछले 90 दिनों में 3 public uploads, और साथ में 12 महीनों में 3,000 watch hours या 90 दिनों में 30 लाख Shorts views। इससे fan funding और Shopping खुलते हैं।
- 1,000 subscribers पर: 12 महीनों में 4,000 watch hours या 90 दिनों में 1 करोड़ Shorts views। इससे ads की कमाई में हिस्सा मिलता है।
- 1 फरवरी 2027 से: YouTube ने 10 अगस्त 2026 को घोषणा की कि ads की कमाई के लिए नए channels को 8,000 watch hours या 2 करोड़ Shorts views चाहिए होंगे। 1,000 subscribers की शर्त वही रहेगी।
- 1 फरवरी 2027 से Shorts की कमाई: जिन channels को Shorts से ads की कमाई मिलती है, उन्हें यह कमाई जारी रखने के लिए हर 90 दिनों में कम से कम 1 करोड़ Shorts views चाहिए होंगे।
पैसा कैसे मिलता है: Long videos के ad revenue का 55% और Shorts के हिस्से का 45% creator को मिलता है। Payment के लिए channel से AdSense account जोड़ना होता है।
शुरुआत कैसे करें:
- ऐसा विषय चुनें जिस पर आप कम से कम 50 videos बना सकें।
- हफ्ते में कम से कम 1 video या 3 से 4 Shorts नियमित रूप से डालें।
- Video description में EarnKaro के affiliate links लगाएं और description की शुरुआत में #ad लिखें; यह कमाई monetization से पहले भी शुरू हो सकती है।
अच्छी बात: एक बार बना channel सालों तक कमाई दे सकता है।
कमी: Monetization की शर्तें पूरी करने में आमतौर पर कई महीने लगते हैं।
ध्यान रखें: दूसरों के songs या video clips re-upload करने पर copyright strike आती है।
यह भी पढ़ें: YouTube से पैसे कैसे कमाएं
12. Instagram

TL;DR
👤 किसके लिए सही: फैशन, ब्यूटी, फूड या टेक जैसे किसी विषय पर रील्स बनाने वाले
💰 कमाई का अंदाज़ा: ब्रांड डील की कोई तय रकम नहीं। एफिलिएट उदाहरण: ₹5,000 की खरीदारी पर 6% कमीशन = ₹300
⭐ कठिनाई: मध्यम
💳 पेमेंट: ब्रांड से सीधे; एफिलिएट कमाई EarnKaro से बैंक में
Instagram पर Reels और posts से audience बनाकर brand collaborations और affiliate links से कमाई होती है। इस गाइड में Instagram की कमाई इन्हीं दो तरीकों से बताई गई है।
कमाई कैसे होती है: Brands अपने products के promotion के लिए पैसे देते हैं, और Stories या bio में दिए EarnKaro links से हुई हर sale पर commission मिलता है।
पैसा कैसे मिलता है: Brand deals का पैसा brand से सीधे, और affiliate कमाई EarnKaro से bank में।
शुरुआत कैसे करें:
- एक niche चुनें, जैसे fashion, beauty, food या tech, और account को Professional account में बदलें।
- नियमित Reels डालें और जिन products को आप use करते हैं उनका review करके affiliate links share करें।
- Followers, reach और audience की जानकारी के साथ media kit बनाकर brands को email करें।
अच्छी बात: छोटे creators भी affiliate links से तुरंत शुरुआत कर सकते हैं।
कमी: Brand deals के लिए एक जुड़ी हुई audience चाहिए, जिसे बनने में समय लगता है।
ध्यान रखें: ASCI के नियमों के अनुसार हर paid post पर #ad, #collab, #promo, #sponsored या #partnership जैसा साफ label ज़रूरी है; सिर्फ bio में लिखना काफी नहीं। Beauty products के paid posts में filters से skin या hair को बेहतर दिखाना भी मना है।
यह भी पढ़ें: Instagram से पैसे कैसे कमाएं
Category 5: Survey ऐप्स
Survey ऐप्स सबसे आसान हैं, पर इनसे कमाई बहुत कम होती है। इन्हें खाली समय की pocket money मानें, नियमित income नहीं।
13. Google Opinion Rewards

TL;DR
👤 किसके लिए सही: Play Store पर ऐप्स, गेम्स या सब्सक्रिप्शन खरीदने वाले
💰 कमाई का अंदाज़ा: Play Store लिस्टिंग के अनुसार एक सर्वे पर ज़्यादा से ज़्यादा लगभग ₹32 का क्रेडिट; सर्वे कभी-कभार ही आते हैं
⭐ कठिनाई: बहुत आसान
💳 पेमेंट: एंड्रॉयड पर Play Store क्रेडिट (नकद नहीं, एक साल में एक्सपायर); iPhone पर PayPal, $2 से
Google Opinion Rewards Google का official app है – इसलिए 100% safe और legitimate है। छोटे-छोटे surveys करके Google Play credits कमाएं। अगर आप एक सरल और सुरक्षित app paise kamane wala ढूंढ रहे हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प है।
पैसा कैसे मिलता है: Android app पर reward Google Play credit के रूप में मिलता है, जिससे Play Store पर apps, games या movies खरीदी जा सकती हैं; यह cash नहीं है। iPhone app पर reward PayPal cash में मिलता है, और दोनों platforms की कमाई एक-दूसरे में transfer नहीं होती।
आपको मिलने वाले रिवॉर्ड्स को बैंक अकाउंट या UPI में ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता है और ये मिलने के एक साल बाद एक्सपायर हो जाते हैं।
शुरुआत कैसे करें:
- Play Store (या iPhone पर App Store) से Google Opinion Rewards download करें और अपने Google account से login करें।
- शुरुआती सवालों के सही जवाब दें।
- Location on रखें, क्योंकि कई surveys उन दुकानों या जगहों के बारे में होते हैं जहां आप हाल में गए हैं।
- Notifications on रखें, ताकि survey आते ही उसे पूरा कर सकें।
अच्छी बात: Google का अपना app, और surveys छोटे होते हैं।
कमी: Android पर cash नहीं मिलता, और surveys नियमित रूप से नहीं आते।
किसके लिए सही: जो लोग Play Store पर apps, games या subscriptions खरीदते हैं।
14. Swagbucks

TL;DR
👤 किसके लिए सही: खाली समय में थोड़ी पॉकेट मनी चाहने वाले
💰 कमाई का अंदाज़ा: हर काम पर SB पॉइंट्स (100 SB = $1); भारत में सर्वे कम मिलते हैं, इसलिए कमाई धीमी है
⭐ कठिनाई: बहुत आसान
💳 पेमेंट: गिफ्ट कार्ड ($1 से) या PayPal (आमतौर पर $25 से); UPI नहीं
Swagbucks एक भरोसेमंद paise kamane ke apps में से एक है, जिसमें आप बिना कोई पैसा लगाए आसान काम करके कमाई कर सकते हैं, जैसे सर्वे भरना, वीडियो देखना या ऑनलाइन शॉपिंग करना। इसमें आपको SB पॉइंट्स मिलते हैं, जिन्हें आप गिफ्ट कार्ड या कैश में बदल सकते हैं। साथ ही, साइन-अप करते ही आपको $10 का बोनस भी मिलता है।
पैसा कैसे मिलता है: 100 SB का मूल्य $1 है। Gift card $1 से भी लिया जा सकता है, पर PayPal cash के लिए आमतौर पर कम से कम $25 चाहिए।
भारत में points को आमतौर पर Amazon.in या Flipkart vouchers या PayPal cash में बदला जाता है; UPI का option नहीं है।
शुरुआत कैसे करें:
- Swagbucks पर free account बनाएं और अपना email confirm करें।
- Surveys, videos और shopping, हर तरह का task एक बार करके देखें कि आपको कौन सा सबसे ज़्यादा मिलता है।
- Gift card या PayPal की न्यूनतम सीमा पूरी होने पर redeem करें।
अच्छी बात: कमाने के कई तरीके एक ही app में।
कमी: कमाई धीमी है, और PayPal cash की सीमा तक पहुंचने में लंबा समय लग सकता है। ज़्यादातर surveys US और UK के users के लिए बनते हैं, इसलिए भारत के users को कम surveys मिलते हैं।
ध्यान रखें: अगर किसी offer में कुछ खरीदना या पैसा जमा करना पड़े, तो वह खर्च है, कमाई नहीं; और कोई भी survey app join करने के लिए पैसे मां
Category 6: पुराना सामान बेचने वाले ऐप्स
बिना किसी skill के सबसे जल्दी पैसा घर में पड़े पुराने सामान से मिल सकता है। यह नियमित income नहीं है, पर तुरंत ज़रूरत के लिए अच्छा विकल्प है।
15. Cashify

TL;DR
👤 किसके लिए सही: पुराना फोन बेचकर तुरंत पैसा चाहने वाले
💰 कमाई का अंदाज़ा: एक बार की कमाई; कीमत फोन के मॉडल और हालत से तय होती है
⭐ कठिनाई: बहुत आसान
💳 पेमेंट: पिकअप के समय UPI, बैंक ट्रांसफर या गिफ्ट कार्ड
Cashify पुराना phone बेचने का app है। App phone की condition के हिसाब से AI-based कीमत बताता है, और घर से free pickup होता है।
पैसा कैसे मिलता है: Pickup के बाद UPI, bank transfer या gift card से तुरंत payment मिलता है।
शुरुआत कैसे करें:
- App में अपने phone का model और condition भरकर कीमत देखें।
- कीमत ठीक लगे तो अपनी सुविधा के समय पर pickup book करें।
- Pickup के समय agent government ID मांगता है, इसलिए ID तैयार रखें।
- Phone देने से पहले data का backup लें, सभी accounts से logout करें और factory reset करें।
अच्छी बात: मोलभाव की झंझट नहीं, और घर बैठे काम हो जाता है।
कमी: Agent phone जांचता है, और condition अलग निकलने पर कीमत बदल सकती है।
16. OLX

TL;DR
👤 किसके लिए सही: घर का पुराना सामान बेचना चाहने वाले
💰 कमाई का अंदाज़ा: एक बार की कमाई; कीमत आप और खरीदार मिलकर तय करते हैं
⭐ कठिनाई: बहुत आसान
💳 पेमेंट: खरीदार से सीधे; पैसे लेने के लिए कभी QR स्कैन न करें और UPI PIN न डालें
OLX पर पुराना सामान, जैसे mobiles, bikes, furniture या books, बेचने के लिए ad डाल सकते हैं। कुछ ads-free होते हैं, लेकिन ज़्यादा ads डालने या ad को promote करने के लिए paid packages लेने पड़ते हैं, इसलिए app में मौजूदा limit देख लें।
पैसा कैसे मिलता है: Buyer से सीधे, जो कीमत आप दोनों तय करें।
शुरुआत कैसे करें:
- सामान की साफ photos लें और brand, model, उम्र और कोई खराबी हो तो description में लिखें।
- मिलते-जुलते ads देखकर सही कीमत तय करें।
- Buyer से पहले in-app chat में बात करें, ताकि शुरुआत में अपना phone number share न करना पड़े।
- Buyer से भीड़ वाली public जगह पर मिलें।
अच्छी बात: Free ad, और कीमत आप खुद तय करते हैं।
कमी: Buyer से मिलना और मोलभाव करना पड़ता है, और fraud का खतरा रहता है।
ध्यान रखें: सबसे आम fraud है: “मैं पैसे भेज रहा हूँ, बस यह QR code scan करो” या “UPI PIN डालो”। पैसे लेने के लिए कभी QR scan करने या PIN डालने की ज़रूरत नहीं होती।

कौन सा ऐप आपके लिए सही है?
सही ऐप आपकी skill, समय और ज़रूरत पर निर्भर करता है। नीचे की table से अपनी स्थिति के हिसाब से शुरुआत चुनें।
| आप कौन हैं | सबसे सही ऐप्स | क्यों |
| Student | EarnKaro, Internshala, Fiverr | पढ़ाई के साथ flexible समय में कमाई, और internship से असली अनुभव |
| गृहिणी | EarnKaro, Meesho, Superprof | घर से, अपने समय के हिसाब से काम |
| Working professional | Topmate, Upwork, YouTube | आपका अनुभव सीधे कमाई में बदलता है |
| कोई skill नहीं | EarnKaro, Meesho | आज से शुरू हो सकते हैं, निवेश नहीं लगता |
| सिर्फ मोबाइल है | EarnKaro, Meesho, Instagram | सारा काम phone से हो जाता है |
| पढ़ाना पसंद है | Superprof, UrbanPro, Preply | अपनी fees तय करके पढ़ा सकते हैं |
| तुरंत पैसा चाहिए | Cashify, OLX | पुराना सामान बेचकर एक बार में पैसा |
| खाली समय, कम मेहनत | Google Opinion Rewards, Swagbucks | आसान, पर सिर्फ pocket money |
ऐप चुनने से पहले खुद से ये 3 सवाल पूछें:
- पैसा cash में चाहिए या credit भी चलेगा? Google Opinion Rewards जैसे ऐप्स Android पर सिर्फ Play credit देते हैं, जबकि EarnKaro, Meesho और freelancing ऐप्स bank में पैसा देते हैं।
- मेरे पास कौन सी skill और कितना समय है? Skill नहीं है तो EarnKaro या Meesho से शुरू करें; skill है तो Fiverr, Upwork या Superprof बेहतर हैं।
- क्या मैं शुरुआती महीनों में कम कमाई के लिए तैयार हूँ? YouTube और Instagram लंबे समय में कमाई देते हैं, जबकि Cashify और OLX से पैसा तुरंत मिलता है पर एक बार ही।
Bharat Mai Online Paise Kamane Wale App Se Aap Kitna Kama Sakte Hai?
इंडिया में पैसे कमाने वाले ऐप्स से आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आप कौन सा ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, कौन से टास्क पूरे कर रहे हैं और उसमें कितना समय दे रहे हैं।
सर्वे ऐप्स आमतौर पर महीने में करीब ₹100 से ₹500 तक देते हैं, जबकि कैशबैक ऐप्स से ₹200 से ₹2,000 तक कमा सकते हैं। गेमिंग ऐप्स जैसे MPL और Dream11 में कमाई का पोटेंशियल ज्यादा होता है-यहां ₹1,000 से लेकर ₹10,000 या उससे ज्यादा भी कमा सकते हैं।
अगर आप एफिलिएट मार्केटिंग या रेफरल-बेस्ड ऐप्स पर ध्यान देते हैं, तो महीने में ₹500 से ₹20,000+ तक कमा सकते हैं। आखिरकार, आपकी कमाई छोटी सी साइड इनकम भी हो सकती है या फिर अच्छी-खासी रकम-ये सब आपकी रेगुलर एक्टिविटी, स्किल और स्ट्रेटेजी पर निर्भर करता है।
Asli Paise Kamane Wale Apps Se Apni Income Bhadhane Ke Tips
- कई ऐप्स का इस्तेमाल करें – सर्वे, कैशबैक, गेमिंग और एफिलिएट मार्केटिंग ऐप्स को मिलाकर इस्तेमाल करें ताकि कमाई के ज्यादा मौके मिलें।
- हाई-पेइंग टास्क पर फोकस करें – ऐसे टास्क को प्राथमिकता दें जिनका रिवॉर्ड ज्यादा हो, जैसे Swagbucks या Google Opinion Rewards के टास्क।
- नियमित रहें – डेली या वीकली रूटीन सेट करें ताकि कमाई लगातार बनी रहे।
- रेफरल का फायदा उठाएं – दोस्तों और परिवार को इनवाइट करें, बोनस कमाएं और उनकी कमाई में से हिस्सा पाएं।
- अपडेटेड रहें – ऐप्स को समय-समय पर चेक करें ताकि नए ऑफर्स और लिमिटेड-टाइम डील्स मिस न हों।
- कॉन्टेस्ट में हिस्सा लें – MPL और Dream11 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कॉन्टेस्ट खेलें ताकि बड़े प्राइज जीतने का मौका मिले।
- अक्सर विदड्रॉल करें – अपनी कमाई को समय पर कैशआउट करें ताकि रिवॉर्ड्स एक्सपायर न हों।
- दूसरों से सीखें – ऑनलाइन फोरम या ग्रुप्स में जुड़ें और एक्सपर्ट यूज़र्स से टिप्स लें।
- प्रोफाइल पूरी करें – अपने सर्वे ऐप प्रोफाइल को अपडेट रखें ताकि ज्यादा सर्वे के लिए क्वालिफाई कर सकें।
- कैशबैक शॉपिंग प्लान करें – शॉपिंग का टाइम ऐसे सेट करें कि ज्यादा कैशबैक मिले और डिस्काउंट्स का भी फायदा उठे।
Paise Kamane Wale Apps Use Karne Se Pehle Zaroori Baaten
- ऐप की सच्चाई जांचें – डाउनलोड करने से पहले रिव्यू, रेटिंग और यूज़र फीडबैक चेक करें ताकि फ्रॉड से बचें और भरोसेमंद ऐप ही चुनें।
- हकीकत समझें – ये ऐप्स एक्स्ट्रा इनकम के लिए अच्छे हैं, फुल-टाइम सैलरी के लिए नहीं। आपकी कमाई समय और टास्क पर निर्भर करेगी।
- समय की जरूरत समझें – कुछ ऐप दिन में बस कुछ मिनट लेते हैं, तो कुछ में रेगुलर मेहनत चाहिए। अपने शेड्यूल और इंटरेस्ट के हिसाब से चुनें।
- पेड ऐप्स से सावधान रहें – ज्यादातर अर्निंग ऐप्स फ्री होते हैं, लेकिन कुछ (जैसे गेमिंग या ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म) में पहले से पेमेंट करनी पड़ सकती है। पैसा लगाने से पहले सोचें।
- मिनिमम पेआउट रूल्स चेक करें – कई ऐप्स में ₹50 या ₹100 पूरे होने पर ही विदड्रॉल होता है, ये पहले से जान लें।
- पेमेंट ऑप्शन कन्फर्म करें – देखें कि ऐप आपके पसंदीदा विदड्रॉल तरीके (UPI, Paytm, बैंक ट्रांसफर, गिफ्ट कार्ड) को सपोर्ट करता है या नहीं।
- टैक्स के लिए रिकॉर्ड रखें – अगर आप रेगुलर कमाई करते हैं, तो टैक्स फाइलिंग के लिए कमाई का रिकॉर्ड रखें।
- सुरक्षित रहें – ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल करें जिनमें सिक्योर लॉगिन और वेरिफाइड पेमेंट सिस्टम हो। अपनी पर्सनल डिटेल्स अनजाने प्लेटफॉर्म पर न दें।
- सही नजरिया रखें – इन ऐप्स को पॉकेट मनी या साइड इनकम का जरिया समझें, मेन कमाई का नहीं।
Scam Apps से कैसे बचें? (Safety Guide)
| Real App Signs | Fake App Signs |
| Play Store पर available | APK download करवाते हैं |
| 4+ rating with genuine reviews | Fake 5-star reviews |
| Clear payment proof | “जल्दी करो” pressure |
| Transparent terms | Hidden charges |
| Customer support | No contact info |
Safety Rules:
- कभी OTP share न करें – कोई real app OTP नहीं मांगता
- Upfront payment वाले apps से बचें – Real earning apps free होते हैं
- “₹500 दो, ₹5000 कमाओ” schemes fake हैं
- Personal documents (Aadhar, PAN) carefully share करें
- WhatsApp links से apps download न करें – Always use Play Store
Scam Report कैसे करें:
- National Cyber Crime Helpline 1930 पर call करें। जितनी जल्दी शिकायत होगी, पैसे रुकने की संभावना उतनी ज़्यादा होगी।
- cybercrime.gov.in पर online शिकायत दर्ज करें।
- अपने bank को बताएं और ज़रूरत हो तो card या UPI block करवाएं।
- Chats के screenshots और transaction ID संभालकर रखें।
पैसे कमाने वाले गेम: 2026 में सच क्या है?
“Paisa kamane wala game” बहुत सर्च होता है, पर पैसे लगाकर खेले जाने वाले online games अब भारत में प्रतिबंधित हैं। Promotion and Regulation of Online Gaming Act, 2025 के बाद Dream11, MPL और c जैसे platforms ने भारत में अपने पैसे वाले games बंद कर दिए हैं, और अब ये सिर्फ free games चलाते हैं।
इसका आपके लिए मतलब:
- Rummy, poker, fantasy या cash Ludo जैसे पैसे लगाकर खेले जाने वाले games कमाई का कानूनी रास्ता नहीं हैं, और इनका प्रचार करना भी अपराध है।
- “Game खेलो, पैसे कमाओ” वाले कई free apps असल में आपको ads दिखाकर खुद कमाते हैं। इनमें reward coins या छोटे vouchers के रूप में मिलता है, और withdrawal की शर्तें मुश्किल होती हैं।
- जो भी game पहले deposit या “entry fee” मांगे, उससे दूर रहें।
अगर आप मोबाइल से ही कमाई करना चाहते हैं, तो games की जगह EarnKaro पर deals share करना या Meesho पर reselling करना कानूनी और बेहतर वि
पैसा और Tax की बुनियादी बातें
- पैसा हमेशा अपने नाम के bank account में लें।
- ऑनलाइन कमाई भी आपकी income है। कुल income taxable सीमा से ऊपर हो, तो ITR भरें। 1 अप्रैल 2026 से Income-tax Act, 2025 लागू है, जिसमें Previous Year और Assessment Year की जगह एक “Tax Year” है।
- Freelancing जैसी services में साल का turnover ₹20 लाख से ऊपर होने पर GST registration ज़रूरी होता है (कुछ special category राज्यों में ₹10 लाख)।
- अपनी कमाई और खर्चों का record रखें, और ज़रूरत हो तो CA से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: रोज़ ₹500 कैसे कमाएं | रोज़ ₹1000 कैसे कमाएं
निष्कर्ष
पैसे कमाने वाला सही ऐप वही है जो आपकी skill, समय और ज़रूरत से मेल खाए, और जो कमाई शुरू करने से पहले आपसे पैसे न मांगे। Skill है तो Fiverr, Upwork या Superprof से शुरुआत करें; बिना निवेश और सिर्फ मोबाइल से शुरू करना है, तो affiliate marketing सबसे आसान रास्ता है।
EarnKaro पर free account बनाकर आप आज ही अपना पहला Profit Link share कर सकते हैं और हर sale पर commission कमा सकते हैं। पैसे वाले games, “scan करके कमाओ” और fee मांगने वाले ऐप्स से दूर रहें।
जरूरी सूचना – इस ब्लॉग का मकसद आपको पैसे कमाने के तरीके बताना है, लेकिन आपकी कमाई आपके स्किल्स, समय, मेहनत और किस्मत पर भी निर्भर करती है। हम किसी भी तरह की कमाई की गारंटी नहीं देते। कोई भी नया काम शुरू करने या पैसा निवेश करने से पहले अपनी तरफ से पूरी जानकारी जरूर लें।
आपको इन्हें भी पढ़ना चाहिए
Paisa Kamane Wala Apps के FAQs
भारत में नंबर 1 पैसा कमाने वाला ऐप कौन सा है?
कोई एक ऐप सबके लिए नंबर 1 नहीं है। बिना निवेश और skill के शुरुआत के लिए EarnKaro, skill वालों के लिए Fiverr या Upwork, और पढ़ाने वालों के लिए Superprof या UrbanPro सबसे सही हैं।
बिना investment के पैसे कमाने वाला ऐप कौन सा है?
इस list के सभी 16 ऐप्स में join करना free है, हालांकि UrbanPro पर students से contact करने के लिए paid membership लेनी पड़ती है। मोबाइल से बिना निवेश के सबसे आसान शुरुआत EarnKaro और Meesho से होती है।
रोज़ ₹1000 कैसे कमाएं?
कोई भी भरोसेमंद ऐप पहले दिन से रोज़ ₹1,000 की guarantee नहीं देता। Freelancing, tutoring या content creation में skill और clients बनने के बाद यह स्तर आ सकता है; जो ऐप रोज़ तय रकम का वादा करे, वह scam का संकेत है।
रोज़ ₹500 कैसे कमाएं?
Beginners के लिए रोज़ ₹500 भी पहले दिन से तय नहीं है। EarnKaro पर Telegram deals channel चलाकर या Fiverr पर कुछ नियमित clients बनाकर कुछ महीनों में इस स्तर तक पहुंचा जा सकता है।
रोज़ ₹100 कैसे कमाएं?
रोज़ ₹100 यानी महीने के करीब ₹3,000। EarnKaro पर 6.4% rate से इसके लिए लगभग ₹47,000 के fashion orders चाहिए, या ₹250 प्रति घंटा पर हफ्ते में 3 घंटे tuition देकर भी महीने में करीब ₹3,000 कमाए जा सकते हैं।
क्या पैसे कमाने वाले गेम सच में पैसे देते हैं?
पैसे लगाकर खेले जाने वाले games 2025 के कानून के बाद भारत में प्रतिबंधित हैं। Free games ज़्यादातर coins या छोटे vouchers देते हैं, cash नहीं।
क्या “scan करके पैसे कमाने वाला” ऐप असली होता है?
नहीं। QR code scan करने से पैसा आपके account से जाता है, आता नहीं; ऐसे offers scam होते हैं।
Students के लिए सबसे अच्छा earning app कौन सा है?
Students के लिए EarnKaro, Internshala और Fiverr सबसे सही हैं, क्योंकि ये पढ़ाई के साथ flexible समय में काम देते हैं।
क्या Google Opinion Rewards से cash मिलता है?
Android पर नहीं; वहां reward Google Play credit के रूप में मिलता है। iPhone app पर reward PayPal cash में मिलता है।
EarnKaro से पैसे कब मिलते हैं?
₹10 या उससे ज़्यादा confirmed profit होने पर bank transfer का request कर सकते हैं। Flipkart orders के लिए NEFT payout 6 से 8 working days में आता है।


















